Friday, April 3, 2015

नेपाल में धर्म और रोमांच का अनोखा संगम ........!!!!!



हिमालय के गोद में बसा देश नेपाल सदियों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता रहा है|


नेपाल में पर्यटन सबसे बड़ा उद्योग जैसा है, जो उसकी विदेशी मुद्रा और आमदनी का अहम जरिया है|


विश्व की 10 सबसे ऊँची पर्वत चोटियों में से 8 नेपाल में ही स्थित है| यही वजह है कि नेपाल पर्वतरोहियों और रोमांच की इच्छा रखने वालों के लिए स्वर्ग सरीखा है|


नेपाल विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट के लिए भी मशहूर है|ऊँचे-ऊँचे पर्वत-शिखर, कलकल करती नदियाँ और हरे भरे जंगल नेपाल की सुन्दरता में चार चाँद लगा देते हैं|


गौतम बुद्ध का जन्म स्थल भी नेपाल ही में स्थित है , जो की विश्व विरासत में शामिल है|


नेपाल में हिन्दू और बौद्ध धर्म से संबंधित अनेक धार्मिक स्थल हैं, जहाँ श्रद्धालू दर्शन करने जाना पसंद करते हैं| नेपाल में धर्म त्यौहारों, रीति-रिवाजों के साथ जीवन के हर पहलू में समाया हुआ है|



नेपाल में स्वयंभूनाथ बौद्ध धर्म के स्थल के रूप में मशहूर है| यह स्थान गौतम बुद्ध के जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ है|

नेपाल के पशुपतिनाथ नाथ मंदिर में भगवान शिव विराजमान हैं|


पशुपतिनाथ मंदिर में शिव को उनकी पत्नी पार्वती के साथ दिखाया गया है, जहाँ वे एक हाथ में त्रिशूल और दुसरे हाथ में डमरू धारण किये हुए हैं|

पशुपतिनाथ मंदिर 


मनकामना मंदिर 3900 फिट की ऊंचाई पर स्थित है| मनकामना भगवती मंदिर में पुजा करने के लिए हर दिन सैकड़ो लोग सफ़र करते हैं|


मनकामना मंदिर तक जाने के लिए मनकामना केबल कार का भी प्रयोग क्या जाता है|

मनकामना को नागपंचमी के लिए विशेष रूप से सजाया जाता है|

बोधनाथ मंदिर नेपाल का प्रमुख धार्मिक स्थल है|

कुछ इसी प्रकार नेपाल में धर्मों का संगम है, जो अद्भुत रोमांच पैदा करते हैं|








No comments:

Post a Comment