Friday, April 10, 2015

स्वाद के मामले में भी नेपाल को खास करते हैं.......ये 9 ट्रेडिशनल डिशेज

हमने नेपाल के बहुत से तीर्थ स्थलों के बारे में जान लिया है| हम यह भी जानते हैं कि नेपाल भारत के बिल्कुल पड़ोस में बसा हुआ एक छोटा ख़ूबसूरत पहाड़ी देश है। हिमालय का यह देश भी करीब-करीब भारत की तरह बहुजातीय (मल्टी एथनिक) और बहु- सांस्कृतिक (मल्टी कल्चरल) देश है। दोनों देशों में इतनी समानता है कि वह उनके रहन-सहन और खान-पान में देखी जा सकती है। हालांकि, भोजन के स्वाद और दूसरे कई मामलों में यह समानता बिल्कुल भिन्न भी है। इसी लिए अगर आप ने नेपाल यात्रा का मन बना लिया है तो वहाँ के मशहूर डिशेज के बारे में भी आप को मालूम होना चाहिए ताकि वहाँ पर जाने क बाद आप उन डिशेज के स्वादों से ज़रूर लुत्फ़ अन्दूज़ हों| आगे हम आपको ट्रेडिशनल नेपाली डिशेज से रू-ब-रू करवाएंगे।

नेपाल के भी कई डिशेज हूबहू भारत की तरह ही हैं, जबकि कई पारंपरिक नेपाली फूड्स बिल्कुल अलग भी हैं। इनमें ढिडो, चटमारी, सेल रोटी, सायबाजी, मासु लेडो, खीर, आलू टमा, मोमो जैसे डिशेज शामिल हैं। माना जाता है कि एशिया के किसी और देश की अपेक्षा नेपाल के ये पारंपरिक डिश, ज्यादा पौष्टिक और हाईजिनिक हैं। इसकी वजह नेपाल की अपनी स्थानीयता है।

(1) व्यंजन  ढिडो 
ढिडो नेपाल का एक ख़ास पारंपरिक डिश है जिसे गेहूं या मक्के या ज्वार आदि के आटे से बनाया जाता है। ढिडो सुगर फ्री डिश है। इसे पत्तों वाली सब्जियों, तेल, व बीन्स और आलू के सूप के साथ सर्व किया जाता है। यह काफी हेल्दी और टेस्टी माना जाता है। डायबिटिक लोगों के लिए तो यह खाने में सबसे बेहतर विकल्प है। इसे नेपाल का नेशनल फ़ूड भी कहा जाता जो सामान्य तौर पर यहां ग्रामीण इलाकों में इस्तेमाल किया जाता है। वैसे, नेपाल का यह ट्रेडिशनल फ़ूड यहां के प्रमुख रेस्त्रां में भी आसानी से मिल जाता है।


2) चटमारी (Chatamari)
चटमारी नेपाल का ऐसा ट्रेडिशनल डिस है जिसे नेपाली पिज्जा भी कहा जाता है। चटमारी को चावल के आटे से तैयार किया जाता है। यह नेपाल में नेवाड़ी इलाके का डिश है जिसे आमतौर पर दिवाली या दुर्गापूजा जैसे त्योहारों पर बनाया जाता है। चटमारी सादा तो खाया ही जाता है अगर आप को कुछ डिफरेंट टेस्ट चाहिए तो इसे आप सब्जियों अंडा, चिकन करी या मीट के साथ भी खा सकते हैं।


3) सेल रोटी (Sel Roti)
सेल रोटी नेपाल का ऐसा प्राचीन डिश है जिसे प्रकाश पर्व 'तिहार' के मौके पर बनाया जाता है। चावाल, घी, केला सुगर आदि के पेस्ट को मिक्स कर कुछ-कुछ जलेबी की तरह तेल या घी में भूरा होने तक तला जाता है। एक तरीके से देखा जाए तो यह मीठा नेपाली डिश है।


4) सायबाजी (Samyebaji)
सायबाजी भी नेपाल का ट्रेडिशनल नेवाड़ी रेसिपी है। यह कई यह नेवाड़ में कई पीढियों से बनाई जा रही है। यह ऐसा डिश है जिसे यहां त्योहारों के सीजन में बड़े पैमाने पर बनाने और खाने का चलन है। इसे चावल, सोयाबीन, मांस, मसालेदार आलू, बीन्स, अंडे, दाल, लहसुन, अदरक, हरी सब्जियों और आलिया (नेवाड़ के घरों में तैयार होने वाला चावल) आदि से तैयार किया जाता है।


5) मासु लेडो (Masu Ledo)
मासु लेडो नेपाल का नॉनवेज डिश है। मांस को स्पाइसी ग्रेवी में पकाकर तैयार किया जाता है। नेपाल में आमतौर पर इसे चावल के साथ सर्व किया जाता है। आमतौर पर इसमें कई तरह के जानवरों के मांस का इस्तेमाल किया जाता है|


6) खीर
भारत की तरह नेपाल में भी दूध और चावल से तैयार खीर खाने की परंपरा है। हालांकि नेपाल में जो खीर तैयार की जाती है उसमें सूखे मेवों का खूब इस्तेमाल किया जाता है। यहां इसे पकाकर तैयार करने के करीब एक घंटे बाद खाया जाता है। यहां के समाज में पूर्णिमा के दिन खीर खाने का रिवाज है।



7) आलू टमा (Aloo Tama)
यह नेपाल में ख़ास तरह से तैयार होने वाली यूनिक करी है। नेपाल की यह फेमस डिश है, अगर आप नेपाल में पहुंचे तो इसका टेस्ट जरूर लेना चाहिए। इसे आलू और टमा यानी बम्बू शूट्स से तैयार किया जाता है। अलग टेस्ट पाने के लिए नेपाल में इसे अलग-अलग तरीकों से भी बनाया जाता है। एक्स्ट्रा टेस्ट के लिए लोग इसमें बीन्स और मीट का भी इस्तेमाल करते हैं। नेवाड़ी कल्चर में यह करी ख़ास तौर से फेमस है।


8) मोमो (Momo)
मोमो आमतौर पर तिब्बती डिश माना जाता है लेकिन यह नेपाल में भी खूब लोकप्रिय है। इसे यहां भैस के कीमे चिकन या फिर सब्जियों को आटे में भरकर बनाते हैं। इसे भाप में पकाया जाता है, कहीं-कहीं इसे तला भी जाता है। मोमो प्राय: नेपाल के सभी रेस्त्रां के साथ ही यहां के हर गली, कोने में मिलता है।


9) दाल भात तरकारी (Daal Bhat Tarkari)
भारत की तरह ही नेपाल में भी दाल-भात-तरकारी डेली यूज किया जाने वाला डिश है जिसे पूरे देश में चाव से खाया जाता है। दाल एक तरह का सूप है, जबकि भात, चावल को उबालकर तैयार किया जाता है। तरकारी अलग-अलग तरह की सब्जियों को मसाले में फ्राई करके तैयार किया जाता है। भारत की तरह ही नेपाल में भी इसे घी सलाद और अचार आदि के साथ सर्व किया जाता है।






No comments:

Post a Comment