Thursday, April 2, 2015

आओ देखें इधर भी !!!

बच्चे हों,  बूढ़े हों या युवा हों सबके दिल में सैर सपाटे के अरमान पलते हैं|हर कोई चाहता है की वह देश-विदेश की खूबसूरत जगहों, कुदरती सुन्दरताओं , पुरकशिश शहरों, झीलों और हरियालियों के साथ-साथ मनमोहक  ऐतिहासिक स्थलों का नज़ारा वहीं और उसी लोकेशन पर जाकर अपनी ही आँखों से देखे और दिल में पैदा हो रहे आसीमित उमंगों को  रंगा- रंग कर  सके| दुनिया कौन नहीं देखना चाहता है? प्राकृतिक और दिल को छू जाने वाली सौन्दर्य किस के मन को नहीं मोहती हैं?  दुनिया की सैर करना ज़माने से ही लोगों का शौक़ रहा हैं | लोग हमेशा से ही ऐसी जगहों का मुशाहदा करना चाहते है जहाँ मन मचल उठे, जहाँ बस्ती हो कला और संस्कृति, जहाँ कुछ अनोखी और ख़ास हो और जिसे  देखने की ख्वाहिश हर दिल को हो| लेकिन कई बार दिल में अंतहीन  ख्वाहिशें बस जाती हैं  और कभी वक़्त की कमी तो  कभी  ज़िम्मेदारियों के बोझ तले अक्सर हमें यह फैसला करना मुश्किल हो जाता है कि हम कहाँ जाएं ? कैसे जाएँ ? और क्यों जाएँ ? इन्हीं प्रश्नों का उत्तर इस ब्लॉग में एक ही जगह उपलब्ध करने की इस नाचीज़ यक्ति की कोशिश है, सुकून से भरी ऐसी दिलकश दुनिया में ले जाने का प्रयास है जहां हमेशा के लिए रुक जाने का दिल करता है|| उम्मीद है की आप इस ब्लॉग के माध्यम से देश विदेश की दिलकश, मनमोहक और दिल को भाने व लुभाने वाले पर्यटन स्थलों के बारे में बखूबी अंदाज़ में जानकारी प्राप्त होगी|   

No comments:

Post a Comment